फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana government will give 65 thousand jobs in six months CM Annonced

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा सरकार छह माह में देगी 65 हजार नौकरी, एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी परीक्षाएं

Fri, 26 May 2023 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 06:31 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाई है। पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द की गई है। सीएम जनसंवाद कार्यक्रम के तहत महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Haryana government will give 65 thousand jobs in six months CM Annonced
नांगल सिरोही में जनसंवाद कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार आगामी चार माह में प्रदेश के 65 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम करेगी। वहीं इस वर्ष प्रदेश सरकार ने एक लाख चार हजार प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन संवाद कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरत रही है। महेंद्रगढ़ में पिछले छह सालों के दौरान 4 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी नौकरी के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उनके पास शिकायत करें 24 घंटे के अंदर ऐसे लोगों को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा। अकेले नांगल सिरोही की बात करें तो 135 नौकरी इस गांव के युवाओं को दी गई है। इनमें से 87 राज्य सरकार व 48 केंद्र सरकारी की शामिल हैं।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक होने पर 600 अपराधियों को पकड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कोई भी पेपर लीक हुआ है तो उस पेपर को रद्द किया गया है। जहां से पेपर लीक हुए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई है। इस प्रकार के कार्यों में लिप्त 600 लोगों की गैंग को भी पकड़कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अपराधियों को केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर प्रदेश की पुलिस ने पकड़ा है। सरकारी नौकरी में लोग स्वयं सावधानी बरतें, दलाल घूमेंगे उनकी शिकायत दें शीघ्र कार्रवाई होगी।

एक व्यक्ति द्वारा सीएम को बताया कि पहले की सरकारों में धक्का पेली एवं पैसे के बल पर नौकरी मिलती थी। पहले की सरकारों में खुलेआम दलाल चुने हुए थे। ऊपर तक दलालों की व्यवस्था थी। सीएम कहा कि लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार के दलालों के झांसे में न आएं, सावधानियां बरतें। जो अधिकारी कर्मचारी गड़बड़ करके भर्ती हुए हैं वह भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देते हैं। प्रदेश सरकार में सभी भर्तियों में पारदर्शिता बरती गई है।


आने वाले चार माह में दी जाएंगी 65 हजार नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चार माह में प्रदेश सरकारी विभिन्न विभागों में 65 हजार नौकरी देने जा रही है। 30 हजार से अधिक ग्रुप सी की नौकरी दी जाएंगी जिसके लिए एक सप्ताह बाद परीक्षा शुरू हो जाएगी। एक माह में यह परीक्षा समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और आगामी छह माह के दौरान ही पीजीटी, पुलिस भर्ती की जाएगी। उपरोक्त सभी के लिए प्रदेश सरकार ने चार से छह माह का समय निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed