{"_id":"66819042a287c7f27b0ea910","slug":"haryana-former-cm-bhupinder-singh-hooda-targets-bjp-in-narnaul-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नारनौल में पूर्व CM हुड्डा ने BJP को घेरा, टिकट दावेदारों के समर्थकों ने हुड्डा के सामने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नारनौल में पूर्व CM हुड्डा ने BJP को घेरा, टिकट दावेदारों के समर्थकों ने हुड्डा के सामने की नारेबाजी
Sun, 30 Jun 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:35 PM IST
सार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को विकास में नंबर वन बनाया, बीजेपी ने क्राइम स्टेट बनाया है। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि अहीरवाल से वोट लेकर हमेशा बीजेपी ने इलाके को धोखा दिया है। वहीं टिकट दावेदारों के समर्थकों ने हुड्डा के सामने नारेबाजी की और अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में नारनौल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का रविवार को सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद रहे। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव लड़ने के दावेदारों के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के बैनर और पोस्टर के साथ नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे कई बार सम्मेलन में अव्यवस्था फैल गई।
विज्ञापन
इस बीच, महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह कार्यकर्ताओं को शांत करने में जुटे रहे। हालांकि इसके बाद भी टिकट दावेदारों के समर्थक मंच तक पहुंच गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 10 साल बीजेपी ने अहीरवाल की भयंकर अनदेखी की है। विकास कार्यों से लेकर पानी तक हर मसले पर बीजेपी ने इलाके की मांगों को नजरअंदाज किया है। बीजेपी ने विकास में नंबर वन रहे हरियाणा को क्राइम स्टेट बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वो जिससे मर्जी फिरौती मांगते हैं और जिसको मर्जी गोली मार देते हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरेक बुजुर्ग को 6000 रुपये पेंशन दी जाएगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। जनता को महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में गैस सिलिंडर दिए जाएंगे।
पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, सेवानिवृत्त जज राकेश यादव, एडवोकेट प्रदीप यादव, संजय पटीकरा, सृजन यादव, सरपंच अतेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले अभी सीएम इन वेटिंग में
चौधरी उदयभान ने बिना नाम लिए कहा कि जिसने कांग्रेस इसलिए छोड़ी थी कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकता और भाजपा में जाऊंगा तो मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा। वहां पर भी 10 साल से वह सीएम इन वेटिंग में हैं। यहां तक कि तीन बार से कैबिनेट मंत्री के लिए भी वेटिंग में ही रह गए। अब अमित शाह ने भी एलान कर दिया है कि बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तो नायब सैनी ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में टिकट लेने वालों की लंबी लिस्ट है, लेकिन टिकट सर्वे के आधार पर दिया जाएगा। टिकट उसी को दिया जाएगा जो जिताऊ उम्मीदवार होगा। इस सम्मेलन में नारनौल सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे।