{"_id":"632ca6eae7e07b7f7d50992a","slug":"haryana-central-university-gets-ida-education-award-2022-narnol-news-rtk658812664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिला आईडीए एजुकेशन अवॉर्ड 2022","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिला आईडीए एजुकेशन अवॉर्ड 2022
विज्ञापन
आईडीए एजुकेशन अवार्ड ग्रहण करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार----संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीए एजुकेशन अवॉर्ड 2022 अपने नाम किया है। विश्वविद्यालय को यह अवार्ड विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
इंडिया डेडिकेट्स एसोसिएशन (आईडीए) की ओर से बंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से यह अवॉर्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने ग्रहण किया। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह अवार्ड मिलना सभी सहभागियों के लिए गर्व की बात है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों व सहयोगियों को दिया है।
उल्लेखनीय है कि यह एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इसलिए आईडीए एजुकेशन अवार्ड 2022 के लिए देश के 25 राज्यों के 1100 से अधिक शिक्षण संस्थानों से 2300 से अधिक नामांकन विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त हुए थे। इसमें उच्च शिक्षा श्रेणी के तहत हकेंविवि को यह अवार्ड स्टूडेंड एंड फैकल्टी वेलबिंग अर्थात संस्थान व सहभागियों के हितों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की शैक्षणिक व भावनात्मक जरूरतों व डिजिटल वेलनेस के लिए प्रदान किया गया है।