{"_id":"63fb97aa34737d33d60b9c76","slug":"haryana-board-exams-from-today-have-to-reach-center-before-half-an-hour-narnol-news-c-17-1-78443-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आज से, सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आज से, सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा
Sun, 26 Feb 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आज से दसवीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में से तीन परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व प्रशासन की विशेष निगरानी रहेती तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए परीक्षा केंद्रों में से रावमावि नांवा, रावमावि डिगरोता व रावमावी आकोदा को अति संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। 12 बजे से 3 बजे तक परीक्षाएं चलेंगी तथा विद्यार्थियों को आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
10 केंद्रों पर 10वीं व 12वीं और दो केंद्रों पर केवल 10वीं की परीक्षा
शिक्षा विभाग द्वारा रावमावि पथरवा, राकवमावि सतनाली, रावमावी नांवा, रावमावि डिगरोता, रावमावि आकोदा, बसई, पाली, महेंद्रगढ़, बेरी, बुचावास, नांगल सिरोही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सरस्वती स्कूल माजरा कलां के निजी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केंद्रों में से नांगल सिरोही व डिगरोता के केंद्रों पर महज दसवीं कक्षा की परीक्षा होगी जबकि अन्य सभी पर दोनों कक्षाओं की परीक्षा होगी।
छह उड़नदस्तों की केंद्रों पर रहेगी निगरानी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के लिए छह उड़नदस्ते बनाए गए हैं जो परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करते रहेंगे। इनमें से उपायुक्त उड़नदस्ता, उपमंडल अधिकारी उड़नदस्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, चेयरमैन, सचिव व प्रश्नपत्र उड़नदस्तों की टीमें परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंध रखी जाएंगी। प्रशासन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूरा सहयोग करेगा। इसके अलावा उनकी टीम स्वयं परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए आमजन से भी सहयोग की अपील है।
-हर्षित कुमार, आईएएस, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़।