फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana BJP state president targeted Congress

OP धनखड़ बोले: आज का भारत राहुल के पापा वाला नहीं जहां पड़ोसी सीमा में घुस जाते थे, अब ठोककर जवाब दिया जाता है

Sun, 20 Aug 2023 07:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

नारनौल की नई अनाज मंडी में भाजपा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया। इसमें भाजपा के नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की तारीफ की।

विज्ञापन
Haryana BJP state president targeted Congress
भाजपा का कार्यक्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज का भारत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी वाला भारत नहीं है और न ही राहुल के पिता वाला भारत है। उस समय देश की सीमाओं के 20-20 किलोमीटर अंदर तक पड़ोसी देशों की सेनाएं आ जाती थी और पता नहीं चलता था। आज पड़ोसी हमारी सीमाओं में आने की सोचता है, तभी प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री को पता चल जाता है और उनको ठोककर जवाब दिया जाता है।

विज्ञापन


वह रविवार को नई अनाज मंडी में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जबकि अध्यक्षता सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने की। 

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज हमारे देश का वैश्विक सम्मान बढ़ा है, वहीं सैनिक शक्ति भी बढ़ी है। यदि कोई भारत पर अटैक करके जाता है तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 370 लगाने वाली, विरोध करने वाली कांग्रेस थी, लेकिन हमने उसे टूटते देखा है। कांग्रेसी बोला करते थे कि यह धारा टूट नहीं सकती, लेकिन हमने और आपने यह होते देखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 9 साल में बदलते हरियाणा को हमने देखा है। हमने पढ़ी लिखी पंचायत बनाई। पीएम मोदी ने हर घर शौचालय बनवाने का काम किया। पहले बटेऊ आता था तो उसे कहते थे कि घुमाकर लाते है, लेकिन अब हर घर में शौचालय है। उन्होंने कहा कि नारनौल से मेरे दो गुरु के नाते हैं। एक यहां उन्होंने पीजी कॉलेज से एमए की है और दूसरा मैंने यहां जन्मे भाजपा के कदावर नेता प्रो. रामबिलास शर्मा की उंगली पकड़कर राजनीति की एबीसीडी सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले फुंकनी में धुआं मारकर महिलाओं की आंखे जल जाती थी। यहां तक की बच्चों का नाम फुंकनी रख देते थे, लेकिन आज मोदी ने हर घर में गैस पहुंचा दी है। यहां की महिलाएं पहले दूर-दूर से पानी भरकर लाती थी, लेकिन अब हर घर में जल लाने का काम किया है। दो साल पहले कोरोना महामारी आई।


पीएम मोदी ने हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित करने का काम किया है। जनधन के खाते खोले। नारनौल से चंडीगढ़ तक 152 डी का निर्माण किया। नारनौल-रेवाड़ी रोड बनवाया है। केएमपी, जयपुर हाईवे, बीकानेर रोड बनवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जब अमेरिका जाते थे तो उनकी तलाशी होती थी, लेकिन शर्म हमको आती थी। हमने मोदी के नारे अमेरिका के सीनेट में लगवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed