फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana BJP Jan Vishwas rally will be held in Daungda Ahir, Minister Omprakash Yadav said no information

Haryana: दौंगड़ा अहीर में होगी बीजेपी की जन विश्वास रैली, मंत्री ओमप्रकाश यादव बोले नहीं है कोई जानकारी

Sat, 28 Oct 2023 04:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास शर्मा से अहीर में 10 दिसंबर को प्रस्तावित रैली के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कहा कि आज की स्थिति में कोई रैली नहीं है। उनकी जानकारी में रैली की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
Haryana BJP Jan Vishwas rally will be held in Daungda Ahir, Minister Omprakash Yadav said no information
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौंगड़ा अहीर में हाेने वाली जन विश्वास रैली को लेकर एक तरफ नांगल चौधरी विधायक रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने रैली के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि इस रैली के बारे में अटेली हल्के के विधायक सीताराम यादव तक को जानकारी नहीं है, जिसके हल्के में रैली आयोजित करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


अब इस रैली से पहले भाजपा नेताओं में ही विश्वास नहीं है तो जन विश्वास रैली कैसी है, यह आमजन की समझ से बाहर है। जिस हल्के के विधायक, जिले के एक मात्र मंत्री व पूर्व शिक्षा मंत्री तक को रैली की जानकारी नहीं है। बता दे कि शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के नौ साल पूरे होने पर मंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव प्रेस वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


जब पत्रकारों ने दौंगड़ा अहीर में 10 दिसंबर को प्रस्तावित रैली के बारे में पूछा तो हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज की स्थिति में कोई रैली नहीं है। उनकी जानकारी में रैली की कोई सूचना नहीं है। वहीं नारनौल के विधायक एवं मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी कहा कि उनकी भी जानकारी में कोई रैली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
भाजपा जिला अध्यक्ष बोले रैली हुई तो सभी भाजपा नेता पहुंचेंगे
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जब भाजपा जिला अध्यक्ष से रैली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर रैली हुई तो भाजपा के सभी नेता दौंगड़ा अहीर की रैली में पहुंचेगे। बता दे कि जिस दिन रैली की घोषणा की गई थी, उस दिन भाजपा जिला अध्यक्ष स्वयं भी मौजूद थे। लेकिन प्रेस वार्ता में कहा कि अगर रैली हुई तो सभी पहुंचेगे। इससे साफ है कि जिला भाजपा के नेताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed