{"_id":"66ef13bd0a738fec24003003","slug":"haryana-biplab-said-rao-is-tainted-rao-s-counterattack-he-is-seeing-defeat-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चुनाव में बिगड़े बोल... बिप्लब बोले- राव दागी, राव का पलटवार- उनको हार नजर आ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चुनाव में बिगड़े बोल... बिप्लब बोले- राव दागी, राव का पलटवार- उनको हार नजर आ रही
Sun, 22 Sep 2024 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:13 AM IST
सार
कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि मैं राजघराने का होता तो शायद यह बात नहीं होती, मैं किसान का बेटा हूं। यह संकीर्ण विचारधारा की उपज है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के सह प्रभारी बिप्लब देब।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी बिप्लब देब ने शनिवार को महेंद्रगढ़ के आंबेडकर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए शब्दों की मर्यादा भी भुला दी। हालांकि निवर्तमान विधायक की ओर से एक वीडियो जारी कर इस पर पलटवार भी किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राव दागी है और उसकी गिरफ्तारी भी तय है। अपशब्द भी कहे। कांग्रेस में दम है, तो भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव में सीएम प्रोजेक्ट क्याें नहीं करती। उन्हें पता है हरियाणा में कांग्रेस साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर, भाजपा की टिकट कटने के बाद प्रत्याशी के साथ मंचों से गायब नजर आने वाले पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी कंवर सिंह के साथ मंच पर नजर आए।
विज्ञापन
मैं किसान का बेटा, राजघराने से होता तो नहीं होती यह बात
पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि मैं राजघराने का होता तो शायद यह बात नहीं होती, मैं किसान का बेटा हूं। यह संकीर्ण विचारधारा की उपज है। उनको हार नजर आ रही है। कोई दूसरे विचार नहीं हैं। इस तरह से एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना बहुत ही अनुचित है।