{"_id":"65af9bc26a687baef7028f93","slug":"haryana-bike-rider-dies-in-road-accident-in-narnaul-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, वाहनों की लगी लंबी कतार
Tue, 23 Jan 2024 04:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:28 PM IST
सार
दुर्घटना के बाद हीरो हाेंडा चौक से लेकर महाबीर चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के महाबीर चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार करीब सायं 3.30 बजे के पास सड़क हादसा घटित हुआ है। जिसकी वजह से सड़क पर जाम के हालात बन गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एसएचओ सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाया। वहीं मृतक के शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हीरो होंडा की तरफ से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक को गाड़ी चालक करीब 15 से 20 मीटर घसीटता लेकर गया। जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य दो बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। ग्रांड विटारा गाड़ी एक-दो दिन पहले शोरूम से निकाली गई है, वह भी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।