{"_id":"65a58c60bc0916c777076a56","slug":"haryana-becomes-number-one-in-terms-of-unemployment-crime-corruption-chaudhary-udaybhan-narnol-news-c-196-1-nnl1004-8444-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन बना हरियाणा: चौधरी उदयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन बना हरियाणा: चौधरी उदयभान
Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पूरा प्रदेश भाजपा-जजपा की नीतियों, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी जैसे गैर-जरूरी पोर्टलों, संवादहीनता व संवेदनहीनता से बुरी तरह त्रस्त है। लोग इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। उक्त बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कही।
चौधरी उदयभान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को लगभग 10 साल पूरे हो चुके हैं। इतने ही समय तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस का कार्यकाल रहा था। अब समय आ गया है कि दोनों सरकारों के कार्यों व उपलब्धियां की तुलना की जाए। जनता जब तुलना करेगी तो वह पाएगी कि भाजपा व भाजपा-जजपा सरकार के दौरान 5 गुना कर्जा, 4 गुना महंगाई, 3 गुना बेरोजगारी व 2 गुना अपराध बढ़े हैं। भाजपा-जजपा ने हमेशा जन सरोकार को नजरअंदाज करके सिर्फ सत्ता सुख भोगने की राजनीति की है।
प्रशेश में बेरोजगारी की वजह से युवा दूसरे प्रदेशों व विदेश में पलायन कर रहे हैं। बड़ी तादाद में नौजवान नशे व अपराध के दलदल में फंसते जा रहे हैं। नारनौल समेत पूरे हरियाणा में सरेआम हत्या व डकैती आम बात हो गई है। गैंगस्टर और माफिया बेखौफ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है, जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान बदमाश हरियाणा छोड़कर भाग गए थे। प्रदेश को देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता था।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ही प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, एम्स-2, 641 सीएचसी-पीएचसी बनीं। जबकि मौजूदा सरकार ना उनमें डॉक्टर मुहैया करवा पा रही है, न मशीनें और न ही दवाइयां। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ही प्रदेश में 43300 करोड़ की लागत से 5 पॉवर प्लांट (4 थर्मल,1 मंजूरशुदा परमाणु संयंत्र) स्थापित हुए। लेकिन मौजूदा सरकार ने एक नई यूनिट नहीं लगाई।
कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में 12 सरकारी विश्वविद्यालय, 14 प्राइवेट विश्वविद्यालय, 9 डीम्ड विश्विद्यालय, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़), सैनिक स्कूल रेवाड़ी और 6 केंद्रीय विद्यालय बनाए और रक्षा विश्व विद्यालय मंजूर करवाया, लेकिन भाजपा-जजपा ने कोई नया शिक्षण संस्थान बनाने की बजाए 5000 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया।