फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Ateli's Manish Saini received the National Film Award

Haryana: अटेली के मनीष सैनी को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Wed, 18 Oct 2023 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 01:27 AM IST
सार

मनीष सैनी एक लेखक और निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Haryana: Ateli's Manish Saini received the National Film Award
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली कस्बे के रहने वाले मनीष सैनी को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। मनीष सैनी एक लेखक और निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन


मनीष सैनी ने गुजराती फिल्म ''ढह'' का निर्देशन किया था। लेखक और निर्देशक के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म है। इसे मंगलवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गांधी एंड कंपनी एक कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजक तरीके से ईमानदारी और सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों की पृष्ठभूमि के साथ एक कहानी कहती है।
विज्ञापन


यह फिल्म आने वाली उम्र का पारिवारिक ड्रामा है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए है। मनीष सैनी ने इससे पहले भी गुजराती फिल्म बच्चों के साथ बनाई थी, जिसे बहुत ज्यादा प्यार मिला था। मनीष सैनी की पहली फिल्म को भी राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मनीष सैनी के पिता सुगनचंद सैनी, माता शकुंतला देवी व सास रेखा प्रांदे भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। बता दे कि मनीष सैनी ने अपनी शिक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद से पूरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed