फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: An elderly man going to the temple was hit by a trolley, died

Haryana: मंदिर जा रहे बुजुर्ग को ट्राला ने मारी टक्कर, मौत, चालक मौके से फरार

Wed, 03 Jul 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नांगल चौधरी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 08:34 PM IST
सार

ट्राला हादसे के बाद अनियंत्रित होकर खेत मे घुस गया। चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Haryana: An elderly man going to the temple was hit by a trolley, died
मृतक रामनिवास का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के नांगल चौधरी खंड के गांव गांवडी जाट में ट्राला की चपेट में आने से 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला भी अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन राजेश कुमार ने बताया कि उसके ताऊ रामनिवास रोजाना सुबह पक्षियों को दाना डालने के लिए गांव में स्थित सईद बाबा के मंदिर जाते थे। बुधवार को भी रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे मंदिर जा रहा थे। इस दौरान मार्ग में निजामपुर की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद अनियंत्रित होकर ट्राला खेत में घुस गया। इसके बाद पुलिस को 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी। वहीं घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed