फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Harphool Singh became the head of Arya Samaj

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज के प्रधान बने हरफूल सिंह

Sun, 30 Jun 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 30 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Harphool Singh became the head of Arya Samaj
फोटो संख्या:71- गांव रसुलपुर में आर्य समाज रसुलपुर के नवनियु​क्त पदा​धिकारी--स्रोत- स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। आर्य समाज रसूलपुर का त्रिवार्षिक चुनाव शनिवार को रसूलपुर में सर्वसम्मति से हुआ। इस दौरान हरपाल सिंह आर्य को प्रधान और धर्मपाल आर्य को सचिव बनाया गया। सोमदत्त आर्य कोषाध्यक्ष चुने गए। मचुनाव अधिकारी बुधराम ने बताया कि आर्य समाज रसूलपुर का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा आर्य समाज को नई गति देने के लिए वेद प्रचार और आर्य वीरदल के कार्य को विस्तार देना देने के लिए कार्य करना होगा। आर्य वीर दल युवाओं के लिए आर्य समाज में आने का एक मुख्य द्वार है जो स्कूल, काॅलेज में शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शारीरिक और चारित्रिक रूप से न केवल मजबूत बनाता है बल्कि उनके अच्छे विचारों का सूत्रपात करता है। आर्य वीर दल के शिविरों में आने वाले युवा देश के सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का कार्य करेंगे। आज युवाओं को सबसे ज्यादा अच्छे विचारों की आवश्यकता है जो केवल आर्य समाज के माध्यम से उन्हें दिये जा सके हैं। आर्य समाज के वेद प्रचार कार्य को भी नई गति देने की आवश्यकता है। एक समय था जब आर्य प्रतिनिधि सभा के पास 80 भजन मंडली होती थी जो गांव गांव जाकर महर्षि दयानंद और आर्य समाज का प्रचार-प्रसार करती थी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान हरफूल सिंह आर्य ने वेद प्रचार- प्रसार को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने आर्य प्रतिनिधि सभा को विश्वास दिलाया कि आर्य समाज के कार्य हेतु हर संभव प्रयास के लिए तत्पर रहेंगे। सतीश आर्य ने आर्य समाज के इतिहास और वर्तमान परिपेक्ष्य में आर्य समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान सतीश आर्य रसूलपुर, ईश्वर सिंह शास्त्री, अरविंद, विनोद, अजीत, भयराम, छाजूराम, हेडमास्टर वीरेंद्र सिंह, प्रवक्ता प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed