फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Har Ghar Tricolor campaign starts from today

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत आज से

Tue, 02 Aug 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar Tricolor campaign starts from today
राष्ट्रीय ध्वज के रचयिता स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती के अवसर पर जिला में दो अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान 15 अगस्त तक जिला के सभी विभागों की ओर से विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही स्कूलों की प्रार्थना सभा में पिंगली वेंकैया के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इसी कार्यक्रम के संबंध में उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे लघु सचिवालय में की जाएगी। सुबह 10 बजे कांफ्रेंस हॉल में सभी अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक अधिकारी के हाथ में तिरंगा झंडा होगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में 11:30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त 1876 को वर्तमान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के निकट भटलापेनुमारु नामक स्थान पर हुआ था। ऐसे में तिरंगा अभियान की शुरुआत भी इसी दिन से की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किया गया था। वे महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे, और उनके कहने पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया। सरकार ने इस अभियान को इसी दिन से शुरुआत करने का कार्यक्रम बनाया है।

उन्होंने बताया कि स्कूलों की प्रार्थना में भी कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसी तरह एक से सात अगस्त तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में भी हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी। तीन अगस्त को गांव स्तर पर, चार अगस्त को उपमंडल स्तर पर और पांच अगस्त को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। किसी भी आयोजन में प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग नहीं होगा। आठ से 15 अगस्त तक बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और पौधों के साथ तिरंगा भी फहराया जाएगा। डीसी ने कहा कि सरकारी सहित गैर सरकारी स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं में भी कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। बच्चे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपने शिक्षकों देखरेख में भारत सरकार की हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर अपलोड भी करेंगे। सभी स्कूलों में हर घर तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, रंगोली व पेंटिंग आदि का भी आयोजन किया जाएगा। उपमंडल व जिला स्तर पर राहगिरी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिला के पांच ऐतिहासिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में नगराधीश डॉ. मंगल सैन, डीईओ सुनील दत्त तथा सचिव रेड क्रॉस श्यामसुंदर शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed