फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Happy Card will make the journey of beneficiaries comfortable

Mahendragarh-Narnaul News: हैप्पी कार्ड से लाभार्थियों का सफर होगा आरामदायक

Tue, 22 Oct 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Happy Card will make the journey of beneficiaries comfortable
फोटो- 01विभाग द्वारा जारी किया गया हैप्पी कार्ड।
नारनौल। सरकार की ओर से इसी साल मई माह में हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई है। इसके बाद जून माह से इसे पूरे प्रदेश में पूरी तरह से लागू कर दिया गया था और कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसके तहत पात्र व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बस में मुफ्त में सफर कर सकता है, हालांकि इसके कुछ नियम व शर्तें हैं। जिनको पूरा करने के बाद ही व्यक्ति हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड एक एटीएम की तरह दिखने वाला कार्ड जैसा ही होता है। इसमें एक चिप भी लगी होती है, जिसमें कार्ड धारक का पूरा डाटा फीड रहता है। जिस प्रकार एटीएम कार्ड में पैसे तो होते हैं, लेकिन दिखाई नहीं देते हैं, उसी प्रकार हैप्पी कार्ड में किलाेमीटर का ब्यौरा होता है, जो दिखाई नहीं देता है। पात्र साल भर में जब जब जितने किलोमीटर की यात्रा करेगा, उसके कार्ड से किलोमीटर स्वत: ही घटते चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की फैमिली आईडी में आय एक लाख तक या उससे कम होनी जरूरी है, तब ही वो आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए उसे अपने साथ अपनी फोटो, फैमिली आईडी व आधार कार्ड डिपो में लाना होगा। इसके बाद कर्मचारी वेरिफाई करने के बाद आवेदन के लिए अप्लाई करेगा।
अब तक कितने बने हैप्पी कार्ड
विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जून माह से लेकर अब तक जिले भर से कुल 1,11,241 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। इनमें से अब तक 84,058 पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर आ चुके हैं और लगभग कार्ड वितरित भी किए जा चुके हैं।
1000 किमी का सफर रहेगा मुफ्त
हैप्पी कार्ड धारक एक साल में हरियाणा रोडवेज की बस में, जहां तक वो जाती हैं वहां तक मुफ्त में यात्रा कर सकता है। इसके अंतर्गत शर्त यह है कि कार्ड धारक साल भर में केवल एक हजार किलोमीटर तक ही मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकता है। हजार किलोमीटर पूरे हो जाने के बाद उसे किराया देना होगा।

सरकार की ये एक बेहतरीन योजना है। इसके तहत जिले में हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन आ रहे हैं और अब तक 84 हजार से ज्यादा पात्रों के कार्ड बनाए जा चुके हैं।
ब्रह्मप्रकाश, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed