{"_id":"6a09fe53ff30e8b0340ba31b","slug":"happy-card-distribution-slows-down-otp-system-becomes-a-source-of-trouble-for-people-narnol-news-c-196-1-nnl1005-140050-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हैप्पी कार्ड वितरण में अटकी रफ्तार, ओटीपी सिस्टम बना लोगों की परेशानी की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हैप्पी कार्ड वितरण में अटकी रफ्तार, ओटीपी सिस्टम बना लोगों की परेशानी की वजह
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13नारनौल डिपो में हैप्पी कार्ड का वितरण करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद अप्रैल में 34,458 हैप्पी कार्ड डिपो में पहुंचे, लेकिन इनका वितरण अभी भी धीमी गति से चल रहा है। स्थिति यह है कि कई लाभार्थियों को कार्ड लेने के लिए दो से तीन बार डिपो कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
कार्ड वितरण ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रक्रिया से किया जा रहा है। इसके तहत आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही कार्ड जारी किया जाता है। समस्या तब सामने आ रही है जब एक ही परिवार के कई सदस्यों ने आवेदन किया हो लेकिन ओटीपी केवल एक ही मोबाइल नंबर पर पहुंचता है। ऐसे में बाकी सदस्य अलग-अलग समय पर बार-बार डिपो पहुंचने को मजबूर हैं।
इसके अलावा, लंबे समय बीतने के कारण कई आवेदकों के मोबाइल नंबर बंद हो चुके हैं या बदल गए हैं जिससे ओटीपी संदेश नहीं पहुंच पा रहा है। इससे वितरण प्रक्रिया और अधिक प्रभावित हो रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
एक माह में केवल 3 हजार कार्ड वितरित
अप्रैल में 34,458 हैप्पी कार्ड डिपो कार्यालय पहुंचे थे। अब तक करीब 16 हजार आवेदकों को ओटीपी संदेश भेजे जा चुके हैं लेकिन पिछले एक माह में केवल करीब 3 हजार लोग ही कार्ड लेने डिपो कार्यालय पहुंचे हैं।
जिले में अब तक 1.02 लाख कार्ड वितरित
हैप्पी कार्ड योजना मार्च 2024 में शुरू हुई थी। अगस्त 2024 तक जिलेभर से करीब एक लाख लोगों ने आवेदन किया था। नवंबर 2024 तक सभी कार्ड बनकर डिपो कार्यालय पहुंच गए थे और दो से तीन माह के भीतर करीब 99 हजार कार्ड वितरित कर दिए गए थे। इसके बाद सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 तक जिलेभर से 33,975 नए आवेदन प्राप्त हुए जिनके कार्ड अप्रैल माह में बनकर पहुंचे हैं। अब तक जिले में कुल करीब 1 लाख 2 हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
बॉक्स
परिवार के तीन सदस्यों ने कार्ड के लिए आवेदन किया था। पहले उनके कार्ड का संदेश आया, फिर भाई के कार्ड का। अब तक दो बार डिपो के चक्कर लगा चुके हैं और एक कार्ड अभी भी बाकी है।-कृष, नूनी शेखपुरा
बॉक्स
मैंने और मेरे भाई ने आवेदन किया था लेकिन अभी तक केवल भाई का कार्ड मिला है, उनके कार्ड के लिए कोई संदेश नहीं आया।-पंकज, नांगल मोहनपुर
वर्जन:
हैप्पी कार्ड का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। जिन आवेदकों के पास ओटीपी संदेश पहुंच चुका है वे डिपो कार्यालय से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो