फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Happiness in Saini community on Nayab Saini becoming Chief Minister

Mahendragarh-Narnaul News: नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर सैनी समाज में खुशी

Wed, 13 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Happiness in Saini community on Nayab Saini becoming Chief Minister
महेंद्रगढ़। हरियाणा में सियासी हलचल के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। नायब सिंह सैनी के द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ही महेंद्रगढ़ में सैनी समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। सैनी समाज लोगों ने मोहल्ला सैनीपुरा से शहर के मुख्य मार्गों पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर खशी मनाई। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन रमेश सैनी सहित समाज के गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। महेंद्रगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला सैनीपुरा से हाथों में भाजपा झंडे लेकर डीजे के साथ ढोल नगाड़े बजाकर भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर गौतम शर्मा व नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा की नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने संगठन में रहकर बहुत सी जिम्मेदारियां निभाई है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद देवेंद्र सैनी, संजय राठी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
महेंद्रगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के उपलक्ष में मोहल्ला लाला वाला कुआं पर नगर पालिका के पार्षदों व मोहल्लावासियों ने पटाखे बजाकर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश कुमार, उप प्रधान मंजू कौशिक, सुखबीर यादव, यशपाल यादव, सुनील तायल, निखिल चनेजा, सुरेंद्र फौजी, सोनू सैनी, विष्णु, विक्की, भूपेंद्र, राजीव, प्रवीण दीवान, शामिल रहे।

नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना जाने पर बाटें लड्डू
सतनाली। कस्बा सतनाली में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कस्बा वासियों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय, मोनू शेखावत ने बताया कि हरियाणा में विधायक दल का नेता एक युवा नेता नायब सिंह सैनी को चुना गया है। इससे सतनाली व सतनाली क्षेत्र में लोगों ने खुशी जाहिर की है। इसी दौरान सतनाली में खोखा मार्केट में लोगों लड्डू व रसगुल्ले बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर अजय शेखावत, एडवोकेट कंवरपाल, पूर्व पंच संतू शेखावत, धन सिंह, मुकेश शेखावत, दीपक तंवर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed