{"_id":"5f6e33bc8ebc3e9b8c5d683e","slug":"handed-over-three-including-baba-who-cheated-50-thousand-to-the-police-narnol-news-rtk575323551","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की ठगी करने वाले बाबा सहित तीन को पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की ठगी करने वाले बाबा सहित तीन को पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ थाने में बैठे धोखाधड़ी के आरोपी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। जांजड़ियावास नहर के पास ठगी करने वाले एक साधु सहित तीन लोगों को पुलिस को सौंपा। इनमें साधु और उसके ड्राइवर पर धोखाधड़ी कर रुपये लेकर फरार हो जाने का आरोप है। पीड़ित व्यक्ति को मौके पर बुलाया गया। जिसने साधु और उसके साथी को पहचान लिया। इसकी शिकायत पुलिस को तीन महीने पहले दी गई थी। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।
गांव मेघनवास निवासी रामकिशन उर्फ जीवन ने बताया कि वह अपने साथी के साथ गाड़ी में सवार होकर बुहाना से दूलोठ के रास्ते गांव की ओर आ रहे थे। रास्ते में जांजड़ियावास नहर पर एक गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के पास एक साधु और दो व्यक्ति अकेले दोपहिया वाहन चालक को देखकर रुकवा रहे थे। वह जादू टोने से पैसों को दोगुना करने के लिए गुमराह कर रहे थे। रामकिशन ने बताया कि उसके साथी के दो महीने पहले इसी प्रकार 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। उसने बताया कि साधु की फोटो साथी इंद्रजीत के पास व्हाट्सएप पर भेजी तो उसने पहचान ली। साधु सहित तीनों लोगों को पुलिस को सौंपा गया है। उनके पास एक अर्टिका गाड़ी भी है। गाड़ी में अलग-अलग दो तीन नंबर प्लेट हैं।
तीन महीने पहले ऐसे ले उड़े थे 50 हजार रुपये
इस गिरोह का तीन महीने पहले शिकार हुए इंद्रजीत ने बताया कि वह 21 जून को स्कूटी पर अटेली जा रहा था। रास्ते में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पीछे से आई-20 गाड़ी आई जिसमें एक साधु एवं उसका ड्राइवर सवार था। उन्होंने बाबा खेतानाथ मंदिर सीहमा जाने का रास्ता पूछा था, उसने उनको रास्ता बता दिया था। इस पर साधु ने प्रसाद के रूप में उसे 10 रुपये दिए। साधु ने जादू टोना कर दिया, जिससे दस रुपये से पानी निकलने लगा। इसके बाद दक्षिणा के रूप में उससे दस रुपये मांगे।
विज्ञापन
इंद्रजीत ने बताया कि इसके बाद साधु ने तीन-चार और चमत्कार दिखाए। साधु ने एक रुद्राक्ष निकालकर उसे दिया और घर पर रखने की बात कही। साधु ने उसको बताया कि यह रुद्राक्ष रखने पर घर में दरिद्रता नहीं आएगी। साधु धीरे-धीरे उसको अपने जाल में फंसाता चला गया। साधु ने उसकी जेब में रखे पैसों पर हाथ फिरवाने के लिए कहा। उसकी जेब में 50 हजार रुपये थे। साधु ने पैसों को माथे पर लगाया और पैसे लेकर गाड़ी में फरार हो गया। ड्राइवर ने गाड़ी पहले ही स्टार्ट कर रखी थी। इसके गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। इंद्रजीत ने सिटी चौकी महेंद्रगढ़ में एक शिकायत भी दी थी।
अभी साधु और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। अभी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पुराने मामले की जांच भी कर रहे हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट के बारे में भी पूछताछ हो रही है।
- रविंद्र सिंह, सिटी चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।