फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Half the rain increased electricity consumption by 13%

Mahendragarh-Narnaul News: आधी बारिश ने बढ़ाई 13 फीसदी बिजली की खपत

Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Half the rain increased electricity consumption by 13%
फोटो नंबर- 06नारनौल ​​में महेंद्रगढ़ रोड स्थित पावर हाउस। संवाद
नारनौल। इस साल अब तक जिले में बिजली की खपत में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका प्रमुख कारण इस साल बारिश कम होना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई करने से अधिक बिजली की खपत हुई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 3 करोड़ 34 लाख यूनिट बिजली की अधिक खपत हुई है। मौजूदा वर्ष यानी 2026 में जनवरी और फरवरी में अब तक करीब 24 करोड़ 43 लाख यूनिट की खपत हुई है।
विज्ञापन


वहीं पिछले वर्ष यानी 2025 की जनवरी और फरवरी माह में 21 करोड़ 9 लाख यूनिट की खपत हुई थी जबकि फरवरी में अभी एक सप्ताह शेष है साथ ही आगामी दिनों में बिजली की खपत में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इस साल कम हुई बारिश
इस साल जनवरी व फरवरी में किसान बारिश का इंतजार करते रहे। हालांकि जनवरी के अंत व फरवरी के मध्य बारिश हुई लेकिन गत वर्ष की तुलना में बहुत कम रही। इस कारण किसानों को स्वयं फसलों की सिंचाई करनी पड़ी। 2025 में जनवरी व फरवरी के दौरान जिले में 15.24 मिमी बारिश हुई थी। वहीं इस साल अब तक केवल 7 मिमी बारिश हुई है।
बॉक्स
बारिश नहीं होने के कारण घंटे के हिसाब से मूल्य पैसे देकर सरसों की सिंचाई करनी पड़ी। इस कारण फसल की लागत में प्रति एकड 3 से 4 हजार रुपये की अतिरिक्त लागत आई है। -किसान मनोज कुमार, गांव गढ़ी महासर
बॉक्स
खेत में गेंहू की फसल लगा रखी है, सरसों की तुलना में गेंहू में अधिक सिंचाई करने की जरूरत होती है लेकिन बारिश नहीं होने के कारण सिंचाई करनी पड़ी। गत वर्ष अच्छी बारिश हुई थी जिसके चलते सरसों की बहुत कम सिंचाई करनी पड़ी थी।-किसान राकेश, गांव नसीबपुर

--------
वर्जन :
पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में बिजली की खपत ज्यादा हुई है लेकिन इसके चलते को परेशानी नहीं हुई हैं। हमारा प्रयास है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। गर्मियों के दिनों में बिजली की खपत में बढ़ोतरी रहती है। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed