फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Half a dozen miscreants traveling in two vehicles hit the police van, fired and ran away

Mahendragarh-Narnaul News: दो गाड़ियों में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, फायरिंग कर भागे

Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen miscreants traveling in two vehicles hit the police van, fired and ran away
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खुडाना में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए दो गाड़ियों में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया व टीम पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने सूझवूझ से अपनी जान बचाई। आकोदा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम टीम आकोदा बस स्टैंड पर गश्त पड़ताल पर थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक ओरा व एक ब्रेजा गाड़ियों में छह-सात युवक हथियार सहित गांव खुड़ाना में घूम रहे हैं। टीम गांव खुड़ाना बस अड्डे पहुंची तो खुड़ाना गांव की तरफ से एक सफेद रंग की ओरा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसको रोकने के लिए ईशारा किया। सभी पुलिस कर्मी गाड़ी से उतर ही रहे थे कि गाड़ी चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर में सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इस दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी को खुड़ाना की बणी की तरफ भगा कर ले गए। टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो एक ब्रेजा गाड़ी बणी में मिली जिसने पुलिस टीम पर फायर किए तथा ब्रेजा गाड़ी को ग्रामीणों ने पत्थरों से तोड़ा हुआ था, जो कुछ दूरी पर खुड़ाना की बनी में ब्रेजा गाड़ी को छोड़कर युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी गाड़ी गांव पाथेड़ा नहर के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। 10 नंवबर को बदमाशों की एयरो गाड़ी गांव पाथेड़ा की नहर के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली, जिसको कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस टीम गांव खुड़ाना में मौके पर पहुंची, वहां पर भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने बदमाशों पर धारा 353, 186,427,307,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रणवीर सिंह बताया कि 9 नवंबर को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक ओरा व एक ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते कामयाब नहीं हो पाए। ओर गाड़ी सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। जब इनका पीछा गया किया तो दूसरी ब्रेजा गाड़ी बणी में मिली जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में संदेह के आधार पर गांव पाथेड़ा निवासी एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed