फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi's Priyanshu selected for Republic Day Parade

Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ हकेंवि के प्रियांशु का चयन

Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hakenvi's Priyanshu selected for Republic Day Parade
फोटो संख्या:51-गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाला हकेवि विद्यार्थी प्रियांशु--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक प्रियांशु कुमार का चयन आगामी 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभागिता के लिए हुआ है। प्रियांशु कुमार गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से प्रियांशु के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियांशु की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक डाॅ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए एक लंबी चयन परीक्षा से गुजरना होता है, जिसके तहत स्वयंसेवक को परेड, शारीरिक कौशल व सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। डाॅ. प्रदीप ने बताया कि प्रक्रिया के प्रथम चरण में प्रियांशु का चयन प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर के लिए हुआ था, जिसके उन्हें 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभागिता का अवसर मिला है। प्रियांशु हरियाणा राज्य से गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभागिता करने वाले 8 युवाओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियांशु ने बताया कि यह अवसर पाकर वह बेहद खुश है और उनके माता-पिता भी उनकी इस उपलब्धि से गौरान्वित है। प्रियांशु अपने परिवार एवं जिला लातेहार (झारखंड) का पहला व्यक्ति है, जिसे कर्त्तव्य पथ पर परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रियांशु ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, माता पिता, शिक्षकगणों के आशीर्वाद व साथियों के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है। हकेंवि एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, डाॅ. मुकेश उपाध्याय, डाॅ. युद्धवीर ने भी प्रियांशु को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed