{"_id":"66d8b8c51364659834060ca4","slug":"hakenvis-dr-anita-will-be-honored-by-the-governor-of-rajasthan-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111842-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की डॉ. अनीता को राजस्थान के राज्यपाल करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की डॉ. अनीता को राजस्थान के राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Thu, 05 Sep 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पोषण जीवविज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अनीता कुमारी को उच्च शिक्षा संस्थानों में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 के लिए चुना गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. अनीता कुमारी को शिक्षण, शोध, परियोजना आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी है। डॉ. अनीता कुमारी को यह पुरस्कार शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसन राव बागड़े द्वारा राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रदान किया जाएगा। इसमें पच्चीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न शामिल है।