फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi got 33rd rank in EW India Higher Education Ranking

Mahendragarh-Narnaul News: ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रैंकिंग में हकेंवि ने पाई 33वीं रैंक

Mon, 29 May 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hakenvi got 33rd rank in EW India Higher Education Ranking
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ईडब्ल्यू रेंकिंग का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हकेवि के कुलपति
महेंद्रगढ़। भारत की प्रतिष्ठित ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रैंकिंग 2023-24 जारी हो गई है। इस रैंकिंग में गवर्मेंट यूनिवर्सिटीज के लिए निर्धारित भारत की उत्कृष्ट गवर्मेंट मल्टीडिसीप्लिनरी यूनिवर्सिटी की श्रेणी में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय इस बार वर्ष 2022 वर्ष की 39वीं रैंक से आगे बढ़कर 2023 वर्ष में 33वीं रैंक पर आ गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्राप्त 33वीं रैंकिंग का प्रमाणपत्र राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आईबी के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी मेट कोस्टेलो व ईडब्ल्यू के एडिटर दिलीप ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर हकेंवि के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजीव कुमार भी उपस्थित रहे। यहां बता दें कि ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रैंकिंग 2023-24 में जगह बनाने वाली 2009 में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है। इसी तरह हरियाणा राज्य में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़े सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से साल दरसाल विश्वविद्यालय के प्रदर्शन में गुणात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों की मेहनत का नतीजा है कि 2022 में प्राप्त 39वीं रैंक से आगे बढ़ते हुए 2023 में विश्वविद्यालय 33वीं रैंक पर आ पहुंचा है। कुलपति ने इस उपलब्धि के बाद कहा कि अवश्य ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन की दिशा में ऐसे ही प्रयासरत रहेगा और निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed