फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi defeated Rashtrasant Tukdoji Maharaj Nagpur University by six wickets

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय को छह विकेट से हराया

Sun, 20 Oct 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hakenvi defeated Rashtrasant Tukdoji Maharaj Nagpur University by six wickets
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ की स्टाफ क्रिकेट टीम ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की टीम को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पंजाब विश्वविद्यालय व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 20वें ऑल इंडिया वीसी कप में विश्वविद्यालय की स्टाफ क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी। विश्वविद्यालय स्टाफ क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के बीच हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने 20 ओवरों में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए हकेंवि की टीम ने चार विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। मैच में हकेंवि के संजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। संजीव कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिए। डाॅ. सुमित सैनी ने 37 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed