{"_id":"67af8f1556923f57700f0857","slug":"hakenvi-and-farmer-producer-company-will-work-on-bio-fertilizer-production-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115216-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी जैव उर्वरक उत्पादन पर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी जैव उर्वरक उत्पादन पर करेंगे काम
Sat, 15 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- समझौता हस्तांतरित करते हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व संजय जाखड़--स्रोत हक
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने फॉस्फेट और पोटैशियम घुलनशील वैक्टीरियल (पीपीएसबी) फॉर्मूलेशन के लिए झज्जर स्थित आरसीआईसीओ लिवेबल सेवेन ब्लू रिफॉर्म फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के साथ पहला प्रौद्योगिकी लाइसेंस समझौता किया है। यह महत्वपूर्ण सहयोग सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और फसल उत्पादकता को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि समझौता अनुसंधान-आधारित समाधान विकसित करने की हकेंवि की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से निदेशक संजय जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ इस नवाचार को किसानों तक पहुंचाने के लिए साझेदारी करना हमारे लिए सम्मान की बात है।
विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यह समझौता दर्शाता है कि कैसे विश्वविद्यालय वैज्ञानिक अनुसंधान को कृषि क्षेत्र के लिए उपयोगिता में बदल सकते हैं। विश्वविद्यालय रिसर्च एंड डेवलपमेंट डीन प्रो. पवन कुमार शर्मा ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने में इस तरह की सांझेदारियों की भूमिका को रेखांकित किया।