फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haken University's Training and Placement Center will start in Gurugram

गुरुग्राम में शुरू होगा हकेंविवि का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर

Thu, 12 Aug 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Haken University's Training and Placement Center will start in Gurugram
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर गुरुग्राम में शुरू होने जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विभिन्न स्तर पर आवश्यक प्रशिक्षण देकर पढ़ाई के बाद रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूली स्तर से ही विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर हमारी कोशिश है कि विद्यार्थियों के कौशल का विकास हो, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हों और वे स्वरोजगार विकसित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करने में सक्षम हो सकें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट कार्यालय भवन में शुरू होने वाले इस केंद्र में विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों के सहयोग से प्रशिक्षण, प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कुलपति ने बताया कि इस प्रयास के लिए डॉ. विकास गर्ग को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट का निदेशक व डॉ. जितेंद्र कुमार को उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों को विभागीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी जाएगी जोकि नियमित रूप से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर के संपर्क में रहेंगे और आवश्यकतानुसार इससे संबंधित गतिविधियों के संचालन में योगदान देंगे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. विकास गर्ग ने बताया कि इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है और विभिन्न कंपनियों से विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग व प्लेसमेंट हेतु संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed