फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hail with rain, orange alert issued

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के साथ गिरे ओले, आरेंज अलर्ट जारी

Sat, 27 Apr 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Hail with rain, orange alert issued
फोटो नंबर-18नारनौल। अटेली क्षेत्र में दोपहर बाद हुई ओला वृ​ष्टि। संवाद
नारनौल। जिले में शुक्रवार देर शाम को कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि हुई है। इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महेंद्रगढ़ में अटेली, कनीना, ककराला, कपूरी, निमोठ, इसराना, बचनी, रसुलपुर, कोका, बवानिया, सुंदरह, बुचावास, सुरजनवास में जबरदस्त ओलावृष्टि दर्ज की गई है। शनिवार को भी तेज गति से हवा चलने बादलवाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर 27 अप्रैल के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि बारिश होने के बाद भी जिले का दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। वहीं जिले में कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

महेंद्रगढ़ जिले का दिन व रात का तापमान रहा सबसे ज्यादा
हरियाणा एनसीआर में महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार को नारनौल में 41.0 और 42.5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया है। नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश: 25.0 डिग्री सेल्सियस और 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महेंद्रगढ़ का दिन सबसे गर्म 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नारनौल की रात सबसे ज्यादा गर्म 25.0 डिग्री सेल्सियस बनी हुई है।
विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार बदल रहा मौसम
अप्रैल माह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसकी वजह से आगामी दिनों में भी तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed