फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hail fell on the wishes of farmers, 30 to 50 percent damage to crops due to hailstorm for 20 minutes

किसानों के अरमानों पर गिरे ओले, 20 मिनट हुई ओलावृष्टि से 30 से 50 प्रतिशत फसलों को नुकसान

Sat, 26 Feb 2022 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hail fell on the wishes of farmers, 30 to 50 percent damage to crops due to hailstorm for 20 minutes
गांव बसई में खेतों में पड़े ओले। संवाद - फोटो : Narnol
क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और शाम होते-होते ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे किसानों की पककर तैयार सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानोें की माने तो 30 से 50 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, आकोदा क्षेत्रों में शुक्रवार शाम छह बजे शुरू हुई ओलावृष्टि 20 मिनट तक चलती रही। बता दें कि जिले में प्रमुख फसल के रूप में सरसों की बिजाई 2 लाख 70 हजार एकड़ में की गई है। जबकि 75 हजार एकड़ में गेहूं की बिजाई कई गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को भी जिले में धीमी हवा चलने के साथ गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 सतनाली में हुई ओलावृष्टि। संवाद

सतनाली में हुई ओलावृष्टि। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed