फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Guest teachers held a meeting regarding their demands

Mahendragarh-Narnaul News: अतिथि अध्यापकों ने मांगों को लेकर की बैठक

Tue, 03 Oct 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers held a meeting regarding their demands
नारनौल। अतिथि अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बैठक की। बैठक के बाद अतिथि अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव को सौंपा। राजकीय अतिथि अध्यापक मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में अतिथि अध्यापक संघ के शैलेंद्र व सुरेश कुमार ने बताया कि अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग वह कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन उनको सरकार ने अभी तक नियमित नहीं किया है। इसके चलते अध्यापकों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि प्रदेश में 18 वर्षों से अतिथि अध्यापक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर की सभी गतिविधियां में मुख्य भूमिका अतिथि अध्यापक निभाते हैं। वही समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को अमलीजामा भी पहनाने का काम अतिथि अध्यापक करते हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि अतिथि अध्यापकों की भर्ती 1998 के रूल के तहत सभी नियमों की पालना करते हुए विज्ञापन जारी करके की गई थी। जिसके तहत वे सभी योग्यताएं पूरी करते हैं। इसलिए विधानसभा में अतिथि अध्यापक नियमित बिल 2023 बनाकर सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए। अतिथि अध्यापकों ने ट्रांसफर पॉलिसी 2023 में सुधार करने की भी ज्ञापन में मांग रखी। इस मौके पर अनेक अतिथि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed