फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Greenery will come in 4 villages of Dohan region

दोहान क्षेत्र के 4 गावों में आएगी हरियाली

Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Greenery will come in 4 villages of Dohan region
डॉ. अभय सिंह यादव । - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान सीमा के साथ लगते गांव गोद, बलाह कलां, बलाह खुर्द एवं भांखरी की कृषि भूमि की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग ने लगभग 30 करोड़ों रुपये की लागत से सिंचाई योजना मंजूर की है। इसका टेंडर होने के बाद एजेंसी को काम भी अलाट किया जा रहा है। यह योजना मुख्यमंत्री हरियाणा की सीवर के साफ किए हुए पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की एक महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि दोचाना नहर के अंतिम छोर पर पड़ने वाले इन गांवों में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। इन गांवों की जमीन बहुत ही उपजाऊ है। मुख्यमंत्री के आदेश पर जब सिंचाई विभाग ने पूरे प्रदेश में इस परियोजना पर काम प्रारंभ किया तो उन्होेंने मुख्यमंत्री के समक्ष इन गांवों को शोधित पानी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत सूक्ष्म सिंचाई का यह बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नारनौल शहर में तीन सीवरेज प्लांट पब्लिक हेल्थ, एचएसवीपी एवं नगर पालिका के अधीन काम कर रहे हैं। इन प्लांटों का पानी एक जगह एकत्रित करके लगभग 15 किलोमीटर लंबी डीआई पाइपलाइन द्वारा इन गांवों में पहुंचाया जाएगा। इन गांवों की जमीन के आंतरिक वितरण की व्यवस्था के अधीन 14 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइन खेतों के अंदर बिछाई जाएगी। इनमें 3 नहरों से इन चारों गांवों को पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत कुल उपलब्ध पानी लगभग 5.67 क्यूसेक होगा, जो रबी एवं खरीफ की दोनों फसलों के 2300 एकड़ प्रति फसल जमीन को सिंचित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत पानी को लगभग 40 मीटर उठान के लिए 7 पंप अलग-अलग क्षमता के लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर कुल 29 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस योजना को इसके मूल स्थान पर नहर से भी जोड़ा जाएगा, ताकि नहर में पानी की उपलब्धता के दौरान उक्त गांवों को मिलता रहे। डॉ. यादव ने कहा कि इस परियोजना की सबसे विशेष बात यह है कि सीवर का शोधित पानी लगातार मिलते रहने के कारण उक्त क्षेत्र में पानी की उपलब्धता निश्चित हो जाएगी। किसान सामान्य फसलों के अलावा फल, सब्जियां एवं अन्य खेती भी कर पाएंगे। विभाग का यह प्रयास रहेगा की अगले छह माह में यह योजना पूर्ण कर ली जाए, ताकि किसान इसका लाभ ले सकें। विधायक ने मुख्यमंत्री का इस योजना को मंजूरी देने व इसके लिए धन उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed