फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Green trees were cut for the construction of secretariat, the matter gained momentum

Mahendragarh-Narnaul News: सचिवालय के निर्माण के लिए काटे हरे पेड़, मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Green trees were cut for the construction of secretariat, the matter gained momentum
मंडी अटेली। खंड के गांव नीरपुर राजपूत में सचिवालय के निर्माण के लिए हरे पेड़ों को काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गांव के सत्यवीर सिंह ने वन विभाग और सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नीरपुर राजपूत के जोहड़ के समीप पंचायतीराज ने 80 लाख रुपये की लागत से सचिवालय के निर्माण का ठेका दिया है। बताया जाता है कि सचिवालय का निर्माण 85 फिट चौड़ा और 110 फिट लंबाई में किया जाएगा, लेकिन सचिवालय के निर्माण को लेकर ग्रामीण खुश हैं, लेकिन हरे पेड़ों को काटने से लोगों में आक्रोश है। इसको लेकर गांव के निवासी सत्यवीर सिंह ने वन विभाग व सीएम विंडो में भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव में इससे पहले भी हरे पेड़ों को काटने का मामला संज्ञान में आया था, जो आज भी वन विभाग में विचाराधीन है। सत्यवीर सिंह का कहना है कि ठेकेदार ने सचिवालय के निर्माण कार्य को लेकर 1 दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को कटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सरकार की योजना के तहत गांव में सचिवालय का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए पंचायती राज एक्सईएन ने टेंडर के माध्यम से यह कार्य ठेकेदार को दिया है, जो लगभग 6 महीने में तैयार किया जाएगा। ठेकेदार ने दो तीन छोटे कीकर के पेड़ों को कटवाया है। इस पर वन विभाग कार्रवाई कर रहा है।-रतनपाल चौहान, सरपंच नीरपुर राजपूत।


वर्जन:
पेड़ काटने की शिकायत पर मौके का जायजा लिया गया था। जहां पर तीन पेड़ काट हुए थे। ये पेड़ ठेकेदार ने कटवाए थे। जिस पर विभाग की ओर से डीआर काट दीं गई है। जितनी जुर्माना राशि बनेगी वह ठेकेदार से वसूली जाएगी।-संदीप कुमार, गार्ड वन विभाग मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed