फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Green tree life in difficult

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ों के पास से मिट्टी हटाने से सैकड़ो हरे पेड़ों का जीवन खतरे में

Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Green tree life in difficult
मंडी अटेली। गांव नीरपुर राजपूत में निमार्णाधीन खेल मैदान व घूमने के लिए बनने वाले ट्रैक के लिए हटाई गई मिट्टी के कारण हरे पेड़ों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इसकी शिकायत सीएम विंडो व वन विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के निवासी डॉ. जगमोहन ऊर्फ जग्गू ने बताया कि गांव की पंचायत की ओर से पार्क के साथ-साथ खेल मैदान व घूमने के लिए ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। मशीन से हटाई गई मिट्टी के कारण लगभग सैकड़ो हरे पेड़ों का जीवन संकट में आ गया, क्योंकि पेड़ों के आसपास से मिट्टी हटा दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन एकड़ में इस खेल मैदान का निर्माण होना है जो गोचर भूमि में बनेगा। जहां सैकड़ो की संख्या में हरे पेड़ खड़े हैं। मिट्टी हटने से बरसात के समय पेड़ों के गिरने की आंशका प्रबल हो गई।
विज्ञापन




वाॅलीबाॅल खेलने, घूमने व दौड़ने के लिए खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी अनुमति सरकार व प्रशासन से ली हुई है। जहां तक पेड़ों से मिट्टी हटाने की बात है वो गलत है, बल्कि पेड़ों के साथ-साथ मिट्टी लगाई गई है ताकि पेड़ों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रत्न पाल सिंह चौहान, सरपंच नीरपुर राजपूत।

गांव नीरपुर राजपूत के खेल मैदान में पेड़ काटने का मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए माइनिंग व गुप्तचर विभाग को भी अवगत कराया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।
नवदीप सिंह, बीडीपीओ मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed