फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Grandson returning with medicine dies in road accident, grandfather injured

Mahendragarh-Narnaul News: दवा लेकर लौट रहे पोते की सड़क दुर्घटना में मौत, दादा गंभीर रूप से घायल

Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Grandson returning with medicine dies in road accident, grandfather injured
नारनौल। सीहमा से दवाई लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव खामपुरा आ रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि युवक का दादा को हल्की चोटें आई। मृतक युवक के दादा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खामपुरा निवासी अभय सिंह ने बताया कि शनिवार को सांय करीब छह बजे वह और उसका पोता 17 वर्षीय अंकित मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवाई लेने के लिए सीहमा गए थे। सायं करीब 8 बजे जब वे दवाई लेकर वापिस आ रहे थे तो उनके आगे-आगे एक ट्रैक्टर चालक जिसके पीछे ट्राली लगी हुई थी। ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर नहीं था। वह अपने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आगे-आगे जा रहा था। जब हम सीहमा से निकलकर शराब के ठेके पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने एक दम ब्रैक लगा दिए, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल ट्राली से जा टकराई। इसमें वह साइड में गिर गया व उसका पोता अंकित का सिर ट्राली से जा टकराया। वहीं ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर को मौका पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने एंबुलेंस की सहायता से अंकित को सरकारी अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पोते को मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार यह दुर्घटना ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से हुई है। पुलिस ने अभय सिंह की शिकायत अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed