फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Grand conference held on Arya Samaj Foundation Day

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज स्थापना दिवस पर हुआ महासम्मेलन

Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Grand conference held on Arya Samaj Foundation Day
फोटो नंबर- 03डॉ कृष्णा आर्या और बिमला आर्या को पौधा भेंट कर सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्र - फोटो : -क्रिकेट मैच में शाट् लगाता खिलाड़ी।
नारनौल। महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती व आर्य समाज स्थापना दिवस पर जिला वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें आर्य उपदेशिका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या को आर्य गौरव सम्मान और बिमला आर्या को आर्या श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला वेद प्रचार मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य व महिला प्रधान कृष्णा यादव एवं आर्य समाज प्रधान भूपेंद्र आर्य के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारियों ने कृष्णा आर्या को आर्य समाज की शिक्षाओं, जीवन मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक पटल पर प्रचार प्रसार के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

मंच संचालक राजकुमार जांगड़ा ने कृष्णा आर्या की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों व उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि आर्या ने माॅरीशस, दुबई, आबूधाबी व श्रीलंका आदि देशों में लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर अपनी पहचान बनाई है। इस मौके पर भूपेंद्रसिंह आर्य, रंगराव आर्य, स्वामी हंसानंद सरस्वती, डॉ. अमरसिंह महरानिया, राजकुमार प्रवक्ता, सत्यवीर सिंह व ओमप्रकाश आर्य सहित समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed