फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   GR Jaypur cricket team won the match by 82 runs

Mahendragarh-Narnaul News: जीआर जयुपर क्रिकेट टीम ने 82 रनों से जीता मुकाबला

Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
GR Jaypur cricket team won the match by 82 runs
महेंदगढ़। पाली गांव में आयोजित बीजेआरडी क्रिकेट क्लब के नौंवे दिन तीन मुकाबले हुए। कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि पहला मुकाबला जीआर जयपुर और सीयूएच पाली के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

सीयूएच की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जीआर जयपुर की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाए। सीयूएच की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 51 रनों पर ढेर हो गई। जीआर जयपुर की टीम ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रोहित को दिया गया, उसने 19 बॉल पर 60 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच सीयूएच पाली व स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 के मध्य खेला गया। स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्ट्रोमब्रिंगजर आशु की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में विकेट खोकर 106 रन बनाए, जबकि सीयूएच पाली 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 50 रनों पर ही आउट हो गई। स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 की टीम ने यह मैच 56 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच सोनू को दिया गया। जिसने 7 बॉल पर 17 रन, 2 ओवर में 13 रन देकर 3 विकट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला जीआर जयपुर व स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 के मध्य खेला गया। स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 84 रन बनाए, जबकि जीआर जयपुर की टीम 11.4 ओवर में 67 रह ही बना पाई। स्ट्रोम ब्रिंगजर आशु 11 ने यह मैच 17 रनों से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच राजकुमार को दिया गया। राजकुमार ने 2.4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed