{"_id":"dc7e992698b22bb2e02d676838d75438","slug":"governor-s-plane-could-not-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाछौद हवाई पट्टी पर नहीं उतर पाया राज्यपाल का प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाछौद हवाई पट्टी पर नहीं उतर पाया राज्यपाल का प्लेन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाछौद हवाई पट्टी पर तीन बार के प्रयास के बाद भी राज्यपाल का प्लेन नहीं उतर पाने के कारण उन्हें रेवाड़ी दौरा स्थगित करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक सुबह के समय धुंध के कारण लैंडिंग में दिक्कत पेश आई। लैंडिंग न होने से प्लेन दिल्ली की ओर कूच कर गया।
विज्ञापन
राज्यपाल के रेवाड़ी आगमन को देखते हुए बुधवार सुबह पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयारी में था। हवाई पट्टी बाछौद पर सुबह 7 बजे से ही पुलिस-प्रशासनिक अमला पहुंच गया था। राज्यपाल को रेवाड़ी स्थित केएलपी कालेज के ऑडिटोरियम और मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उन्हें हवाई पट्टी बाछौद में लैंड करके सड़क मार्ग से वाया कुंड रेवाड़ी निकलना था।
विज्ञापन
निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9.45 बजे राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का प्लेन हवाई पट्टी पर उतरना था, लेकिन वह नहीं उतर पाया। पायलट ने पहले राउंड के बाद दोबारा से प्रयास किया तो वह कुंजपुरा गांव की ओर जा पहुंचा। इसके बाद भी जब वह सही स्थान के सिगनल की ओर जाता हुआ नहीं दिखा तो पायलट ने फिर प्लेन को ऊपर उड़ा लिया और फिर तीसरा प्रयास किया। इस बार भी सही स्थान पर उतरने में नाकामयाब हो गया। इसके बाद पायलट ने ऊंचा उड़ते हुए प्लेन को दिल्ली की ओर रवाना कर दिया। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के मुताबिक सुबह के समय धुंध होने के कारण हवाई जहाज लैंड नहीं कर पाया।
विज्ञापन