फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government will give pension to those with 60 percent disability

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार 60 फीसदी दिव्यांगता वालों को देगी पेंशन

Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government will give pension to those with 60 percent disability
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को दिव्यांगों के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 250 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम के दौरान 84 दिव्यांगों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल, 86 को ट्राई साइकिल व 64 को अन्य सहायक उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार जल्द ही बैटरी चलित तिपहिया साइकिल के लिए 80 फीसदी के बजाय 70 फीसदी दिव्यांगजन को भी इस दायरे में शामिल करेगी। अभी तक विकलांग पेंशन 70 फीसदी से अधिक दिव्यांग व्यक्ति को ही मिलती थी, लेकिन अब इसे भी 60 फीसदी किया जाएगा। इसी प्रकार सरकारी नौकरी में भी हिस्सा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। राजकीय कॉलेज के सभागार में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री भी उपस्थित रहे। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण (एलिम्को) की ओर से भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में 250 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए। इसके लिए भारत सरकार की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर योजना के के तहत 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। गत 5 जनवरी को अरावली पावर की ओर से भी नारनौल में दिव्यांग जनों को 48 लाख का सामान वितरित किया गया था।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली हर योजना का लाभ उठाने के लिए अब सरकार ने दिव्यांगों को एक ही यूडीआईडी कार्ड जारी किया है, जो पूरे भारत में मान्य है। देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि दिव्यांग जनों को सुविधाएं व योजनाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। केंद्र के नक्शे कदम पर ही हरियाणा सरकार भी दिव्यांग जनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर एसडीएम हर्षित कुमार, राजेश कुमार डीजीएम आईओसीएल, राकेश रोशन चीफ मैनेजर आईओसीएल, मृणाल कुमार सीएसआर प्रभारी एलिमको, महेश गुप्ता सचिव रेड क्रॉस, योगेश एलिम्को नोडल ऑफिसर, एलिम्को के नोडल अधिकारी एसके राठ, केशव जिला प्रतिनिधि आईओसीएल, राधिका अवस्थी और एसपी सिंह, डाॅ. एसपी सिंह, राजेश झाड़ली के अलावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed