फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government should consider mid-day meal workers as employees

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार मिड-डे मील कार्यकर्ता को कर्मचारी माने

Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Government should consider mid-day meal workers as employees
फोटो नंबर- 11अटेली ​में आयोजित बैठक में लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करती मिड-डे-मील का
नारनौल। मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के ब्लाॅक अटेली मंडी की बैठक अटेली मंडी अनाज मंडी में ब्लाॅक प्रधान प्रेमलता की अध्यक्षता में हुई। बैठक पांच जून को पानीपत में होने वाली रैली की तैयारी पर चर्चा की गई। संचालन यूनियन की पूर्व जिला प्रधान बिमला देवी ने किया।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की राज्य महासचिव कुसुम पांचाल को अविलंब बहाल करने की मांग की। मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स को लगाने व हटाने की नीति बनाने की मांग की। सूबे सिंह ने कहा कि सरकार मिड-डे मील कार्यकर्ता को कर्मचारी माने। न्यूनतम वेतन लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की वाजिब मांगों की अनदेखी कर रही है। बैठक में अटेली मंडी ब्लाॅक के मिड-डे मील कार्यकर्ता पानीपत रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महासचिव कुसुम पांचाल को अविलंब बहाल करने की मांगों को प्रदेश स्तरीय रैली में जोर-शोर से उठाया जाएगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने मिड डे मील कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से स्वीकार करने की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर मनीषा, सुनीता, बीना, पिस्ता, बाला, लीला, कांता, किरण, सरोज, राधा, निर्मला, सुमन, राजबाला, कश्मीरा, लाली सहित अनेक मिड-डे मील कार्यकर्ता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed