फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government procurement stalled pending lab report of sample.

Mahendragarh-Narnaul News: सैंपल की लैब रिपोर्ट के इंतजार में अटकी सरकारी खरीद

Tue, 06 Oct 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Government procurement stalled pending lab report of sample.
फोटो संख्या:78- अनाज मंडी  महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का  निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी-- - फोटो : मेडिकल कॉलेज
महेंद्रगढ़/कनीना। अनाज मंडी में सोमवार को भी बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। इस दौरान 93 किसानों को गेटपास जारी हुए और 2,163 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। सरकार की ओर से किसानों को भावांतर के रूप में अधिकतम 600 रुपये ही दिए जा रहे हैं जबकि कुछ आढ़तियों ने 2100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की।
विज्ञापन

मंडी अधिकारियों के अनुसार एजेंसी को सोमवार को खरीद करनी थी लेकिन अब सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही खरीद होगी।
एसडीएम योगेश सैनी ने मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आढ़तियों को सफाई रखने और अनाज साफ कर पैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज सभी किसानों का बाजरा एमएसपी पर खरीदा जाएगा और गलत तरीका अपनाने वालों पर एफआईआर होगी। किसानों के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन

कनीना मंडी में अब तक 22,681 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है और 803 किसानों के गेटपास जारी हुए हैं लेकिन अभी तक किसी किसान से खरीद नहीं हुई। सरकार ने एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने की बात कही थी, मगर जमीन पर स्थिति अलग है।

फोटो संख्या:78- अनाज मंडी  महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का  निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी--

फोटो संख्या:78- अनाज मंडी  महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का  निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी-- - फोटो : मेडिकल कॉलेज

फोटो संख्या:78- अनाज मंडी  महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का  निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी--

फोटो संख्या:78- अनाज मंडी  महेंद्रगढ़ में बाजरे की सफाई का  निरीक्ष्ण करते एसडीएम योगेश सैनी-- - फोटो : मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed