{"_id":"69bededeaeb95528940438d2","slug":"government-procurement-of-mustard-will-start-from-28th-in-the-market-narnol-news-c-196-1-nnl1003-137512-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 28 से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 28 से शुरू होगी
Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06सरसों खरीद को लेकर सदस्यों की बैठक लेते मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल यादव । स
नारनौल। नई अनाज मंडी में सरसों खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से शनिवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक मार्केट कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं वाइस चेयरमैन सुरेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बताया गया कि मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू की जाएगी।
अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए मार्केट कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीद कार्य समय पर पूरा हो सके।
वाइस चेयरमैन सुरेश चंद चौधरी ने आढ़तियों और व्यापारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें। मंडी में आने वाले सभी वाहनों पर नंबर प्लेट होना अनिवार्य होगा तथा गेट पास कटवाने के बाद ही माल की बिक्री की जा सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर तिरपाल, कैरेट और इलेक्ट्रॉनिक कांटे तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे अपनी सरसों की फसल अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
मार्केट कमेटी की ओर से किसानों के लिए मंडी परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। बैठक में कमेटी की सचिव नुकुल यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे और खरीद प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया गया।