{"_id":"68a0c8f05055dde5110c8c0c","slug":"government-is-playing-with-the-future-of-youth-vijendra-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119291-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही : विजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही : विजेंद्र
Sat, 16 Aug 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ 19 अगस्त को सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने रेशनलाइजेशन का विरोध किया।
कहा कि सरकार पदों को खत्म कर कर्मचारियों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि रेशनलाइजेशन के विरोध और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण पर रोक, खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल कैशलेस की सुविधा, एक्सग्रेसिया में लगाई गई शर्त हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर 19 अगस्त को यूनियन सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता व उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
छह सितंबर को प्रदर्शन कर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 13 सितंबर को मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर विरोध- प्रदर्शन कर नीति का विरोध किया जाएगा। यदि सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है तो बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। 19 अगस्त को सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग तीनों विभागों के कर्मचारी सिंचाई विभाग कैनाल रेस्ट हाउस नारनौल में एकत्रित होंगे वहां से प्रदर्शन करते हुए सिंघाना रोड जेएलएन सर्किल ऑफिस कार्यालय पर पहुंच कर अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा।