फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government is giving loans to make women self-reliant

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ऋण दे रही सरकार

Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government is giving loans to make women self-reliant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक ऋण दे रही है। इस योजना का लाभ लेकर पात्र महिलाएं व्यक्तिगत रूप से कारोबार स्थापित कर सकती हैं।

उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि इस योजना के तहत हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से जिन महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम है, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष है, वह इस योजना का लाभ ले सकती हैं। बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा की जाएगी। इसमें विभिन्न क्रियाकलापों बुटीक, सिलाई-कढ़ाई, ई-रिक्शा, मसाला अचार इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेड गारमेंट्स तथा अन्य किसी भी कार्य जिसको करने में महिलाएं सक्षम हो उन सभी कार्यों के लिए ऋण दिया जाता है। डीसी ने बताया कि इस संबंध में बस स्टैंड के नजदीक हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में जाकर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed