फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Government departments and 45% of the population are drinking free water, but bills have not been paid despite notices.

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी विभाग व 45 प्रतिशत आबादी पी रही फ्री पानी, नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया बिल

Sun, 22 Feb 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government departments and 45% of the population are drinking free water, but bills have not been paid despite notices.
फोटो संख्या:60- जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग का बू​स्टिंग स्टेशन महेंद्रगढ़---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में सरकारी विभाग और 45 प्रतिशत आबादी फ्री का पानी उपयोग कर रही है। सरकारी विभागों और शहरी आबादी का जन स्वास्थ्य विभाग पर करीब 30 लाख रुपये का बिल बकाया है। जिम्मेदारों का दावा है कि 31 मार्च तक बिलों की अदायगी नहीं होने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल व सीवरेज के कनेक्शनों के लिए बिल भेज रहा है लेकिन लोग व विभाग बिल जमा कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं शहर की 45 प्रतिशत आबादी पर 25 लाख का बिल बकाया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पानी के 7922, सीवरेज के 2429 व 54 कर्मिशियल कनेक्शन हैं। वहीं 14 सरकारी विभागों पर जनस्वास्थ्य विभाग का 421132 रुपये व 45 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर 25 लाख रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों के अधिकारियों को व शहरी आबादी वाले उपभोक्ताओं को समय-समय पर नोटिस भेजकर बिल अदा करने को कहा जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया है। कई सरकारी विभाग तो पिछले दस सालों से पानी व सीवरेज का कनेक्शन होने के बावजूद भी बिल जमा नहीं करा रहे हैं।
-----------------
शहरी क्षेत्र में 7922 व सीवरेज के 2429 वैध कनेक्शन
शहर में विभागीय आंकड़ों के अनुसार पेयजल के 7922 वैध कनेक्शन हैं। इन वैध कनेक्शन में भी 45 प्रतिशत घरों के लोग पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। इसके कारण जिन 55 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ओर से नियमित रूप से पानी का बिल भरा जा रहा है, उनके घरों में भी पानी की आपूर्ति इन 45 प्रतिशत लोगों की लापरवाही की वजह से गड़बड़ा रही है। कई बार विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। बिल भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। ऐसे में विभाग की ओर से पानी और सीवरेज का बिल संयुक्त रूप से मोबाइलों पर मैसेज के रूप में भेजा जा रहा है। अंतिम तिथि के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। उसके बाद भी बिल अदा नहीं करते तो कनेक्शन काटा जाएगा।
-------------
कमेटी होगी गठित
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के लिए विशेष टीम गठित की जाएंगी। यह टीमें डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार करके कनेक्शन काटने का कार्य करेंगे। इनमें 14 सरकारी विभागों व उपभोक्ताओं को तीन बार नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं कराए हैं उनका कनेक्शन पहले चरण में काटा जाएगा। वहीं जिन विभागों के कार्यालयों द्वारा पिछले आठ से दस का बिल जमा नहीं कराया गया है वह भी जन स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर रहेंगे।

-------------------
किस विभाग पर कितना पानी का बिल बकाया

विभाग बकाया राशि

पुलिस क्वार्टर 47490 रुपये

राजकीय गर्ल्स स्कूल मोहल्ला बास 27100 रुपये

सदर पुलिस थाना 25251 रुपये
सीआईए स्टाफ 3816 रुपये

पुराना बिजली बोर्ड 14256 रुपये

पुराना डाकघर 89665 रुपये

बीईओ कार्यालय 25070 रुपये

एसडीओ एग्रीकल्चर 27754 रुपये

एसडीओ सिंचाई कार्यालय 27049 रुपये

कार्यकारी अभियंता सिंचाई 26631 रुपये

मार्केट कमेटी 26100 रुपये
एसडीओ टेलीफोन बीएसएनएल 22450 रुपये

प्राचार्य राजकीय आईटीआई 58500 रुपये

कुल 4, 21,132 रुपये
---------------------
- वर्जन:
31 मार्च को बिल जमा कराने की अंतिम तिथि है। उपभोक्ताओं से अपील है कि समय रहते बिल जमा कराएं, तय समय पर बिल जमा नहीं कराने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बावजूद भी कोई बिल जमा नहीं करता है तो आगे सख्त कार्रवाई होगी।-जियाराम, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed