{"_id":"66a6df0c87721f895d0e4dc4","slug":"government-accused-of-ignoring-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114528-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप
Mon, 29 Jul 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। रविवार को संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 14वें दिन भाजपा के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव को मांगपत्र सौंपा गया। उन्होंने संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
संघ के प्रधान प्रवीण सैनी ने बताया कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले पिछले 14 दिनों से लगातार कंप्यूटर ऑपरेटर्स संघर्षरत हैं। इस दौरान उनकी सरकार से चार दौर की वार्ता भी हो चुकी है। सरकार के आला अधिकारियों की हठधर्मिता और मनमाने रवैये के चलते संघ व सरकार में समझौता नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में विकास यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, निशांत यादव, दीपक कुमार, पंकज कुमार, राजेश शर्मा, दिनेश सैनी, नवीन सैनी व रमेश सैनी आदि मौजूद थे।