{"_id":"6632b9aa51ab71c3a30b3784","slug":"goods-and-fuel-burnt-to-ashes-in-fire-in-totaheri-silarpur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111935-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तोताहेड़ी-सिलारपुर में आग से सामान व ईंधन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तोताहेड़ी-सिलारपुर में आग से सामान व ईंधन जलकर राख
Thu, 02 May 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 30 तोताहेड़ी-सिलारपुर गांव के पास लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद।
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के तोताहेड़ी-सिलारपुर के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40-50 घरों का ईंधन, पशुओं का चारा सहित एक मकान का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने करीब साढे चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कारोता गांव की तरफ सुखी नदी के आसपास घास में करीब 12 बजे आग लग गई। इसके बाद तेज हवा चलने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तोताहेड़ी-सिलारपुर गांव तक आग पहुंच गई। इस दौरान करीब 40 से 50 घरों का ईंधन भी जल कर राख हो गया। इसके बाद रास्ते में चार-पांच घरों तक आग पहुंच गई। इस दौरान एक घर में ज्यादा नुकसान भी हो गया। दमकल गाड़ियों में पानी खत्म होने पर गांव के पास ही तालाब से भरकर आग पर काबू पाया जा रहा था। आग पर काबू में दमकल विभाग व प्रशासन को करीब साढ़े चार घंटे लग गए। इस आग की घटना में लोगों का ईंधन, चारा व एक व्यक्ति का बेड भी जल गया। दमकल विभाग के अधिकारी राजबीर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही चार गाड़ी मौके पर पहुंच गई थीं। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था। इसकी वजह से आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।