{"_id":"67eed37a02adbb55ac02082c","slug":"goods-and-cash-worth-20-lakhs-stolen-from-two-shops-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116189-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो दुकानों से 20 लाख का सामान और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो दुकानों से 20 लाख का सामान और नकदी चोरी
Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक पर चोरों ने देर रात दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर लाखों का सामान और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने एक मेडिकल स्टोर और कपड़े के शोरूम दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये के सामान और नकदी चोरी की। सुबह करीब पांच बजे दुकानदारों को सूचना मिली कि उनकी दुकानों के शटर टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी फुटेज में चोर लोहे की रॉड और लकड़ी की बल्ली की मदद से शटर तोड़ते हुए नजर आए। हालांकि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है चोरी की वारदात के समय एक महिला भी परशुराम चौक पर कूड़ा डालकर गई थी। इसके कुछ देर बाद बाइक सवार भी वहां से गुजरते दिखाई दिए। कपड़ा शोरूम के मालिक शिवरतन मेहता ने बताया कि बुधवार रात को दुकान को अच्छी तरह बंद करके घर गया था। सुबह उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
वहीं मेडिकल स्टोर के मालिक सुनील गोयल ने बताया कि उनकी भी दुकान भगवान परशुराम चौक पर स्थित है। सुबह सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर भी टूटा हुआ है। करीब तीन लाख रुपये व कुछ घरेलू जेवर रखे हुए थे, जो गायब मिले। कैमरे की फुटेज के अनुसार सुबह 4.27 पर तीन संदिग्धों द्वारा बल्ली व अन्य औजार के माध्यम से शटर तोड़ कर चोरी की वारदात का अंजाम दिया। सुनील गोयल ने बताया कि दुकान में गल्ले में लगभग 110 ग्राम सोना, 3.50 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। 5 हजार के लगभग 10, 20 रुपये की गड्डी जोकि दुकानदारी के लिए बैंक से मंगवाई थी। सारा सामान जो लगभग 15 लाख रुपये का था चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
- वर्जन:
दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की ओर से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज ली गई है। इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। - मनीषा कुमारी, जांच अधिकारी एवं उप निरीक्षक शहर थाना महेंद्रगढ़।