{"_id":"648deb1a9107dc2bcb0adcf6","slug":"gold-chain-snatched-from-neck-of-woman-going-to-temple-narnol-news-c-196-1-nnl1001-1138-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी
Sat, 17 Jun 2023 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। अग्रसेन काॅलोनी में घर से मंदिर पूजा करने जा रही महिला के गले से अज्ञात ने 20 ग्राम सोने की चेन झपट ली। पूरी घटना वही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।
अग्रसेन काॅलोनी गली नंबर-एक निवासी सुशीला ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह शनिवार सुबह अपने घर से पूजा पाठ करने के लिए मंदिर जा रही थी। जब वह गली के मोड पर पहुंची तो पीछे की साइड से एक युवक भागकर आया और आते ही उसके गले में से सोनी की चेन झपट कर वापस भागकर अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठ भाग गए। महिला ने बताया कि उसके गले में 20 ग्राम सोने की ोन थी।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सामन आया है कि एक युवक खेतों में बाइक को खड़ा करके पैदल आता है तथा दूसरा युवक बाइक के पास खड़ा रहता है। युवक पैदल महिला का पीछा करता है और मौका पाते ही चेन झपटकर वापस अपने साथी के पास पहुंच जाता है। उसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
लोगों का कहना है कि इस एरिया में पहले पुलिस गश्त करती थी लेकिन अब नजर नहीं आती। कुछ युवक शराब पीते हैं और हंगामा करते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। इस तरफ एसपी को ध्यान देना चाहिए।