फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gohana Team Emerges Victorious in Volleyball Shooting Competition

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता में गोहाना की टीम रही विजेता

Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gohana Team Emerges Victorious in Volleyball Shooting Competition
फोटो संख्या:58गांव जांजडियावास में वालीबॉल खिलाड़ियों को  सम्मानित करते कमेटी के सदस्य--स्रोत- 
महेंद्रगढ़। गांव जांजडियावास के दादी सती माता मंदिर में शनिवार को अमावस्या पर आयोजित वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता में गोहाना की टीम विजेता रही। वहीं, आलियावास रेवाड़ी की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को मेला कमेटी की तरफ से 21000 व 15000 रुपये व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेला प्रबंधक कमेटी व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे व मेला आयोजित किया गया। कमेटी प्रधान सूबेदार रामअवतार ने बताया कि रात्रि में स्थानीय कलाकारों की ओर से जागरण में दादी सती माता की महिमा का गुणगान किया। सुबह मंत्रोचारण के साथ हवन व प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

भंडारे में ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों ने मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया। कमेटी प्रधान ने बताया कि मेले में महिलाओं ने खरीददारी की व बच्चों में झूलों का खूब आनंद उठाया। इसके बाद डाॅ. ऋषिपाल, संदीप निराला, भूप सिंह लोहार ने माता की महिमा गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव, पार्षद देवेंद्र खातोद व खंड समिति प्रधान विजय लक्ष्मी ने शिरकत की। उन्होंने कहा की ग्रामीण मेले गांव की संस्कृति एवं परंपराओं को बनाए रखते हैं। इस अवसर पर सरपंच अजय सिंह, रणबीर मास्टर, डाॅ. बलकेश, नवीन डीपीई, रामनारायण पंच, सुशील मास्टर, पिंकी, सुनील, ईश्वर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed