फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Give tips to students to achieve success in life

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को जीवन में सफलता पाने के टिप्स बताए

Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Give tips to students to achieve success in life
फोटो संख्या:68- पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में पूर्व छात्र मिलन समारोह में उप​स्
कनीना। जिला महेंद्रगढ़ के पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 60 पूर्व विद्यार्थियाें ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य राजीव सक्सेना रहे। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में जब नवोदय विद्यालय स्थापित हुए उसे समय के विद्यार्थियों ने काफी संघर्ष किया। सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी अपनी संघर्ष की दास्तां बताई। जो आज देश ही नहीं अपितु विदेशों तक सेवा दे रहे हैं और ऊंचे पदों पर आसीन हैं। सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो समस्याओं का डटकर मुकाबला करते हैं।
विज्ञापन

प्रथम बैच के छात्र रहे तथा प्रो. पद पर आसीन राजेश बंसल ने कहा कि नवोदय के विद्यार्थी सदा ही प्रतिभावान रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव बताते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को जीवन में सफलता पाने के टिप्स बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्र अजय शर्मा 2003 ने अपने अनुभव बताते हुए सदा आगे बढ़ने की टिप्स दिए। अभय सिंह गुर्जर नांगल चौधरी स्कूल संचालक हैं, ने सफलता पाने के लिए तैयारी करने की गुर बताए। प्रो. हवा सिंह पाली ने कहा कि सदा आगे बढ़ते रहना ही इंसान का फर्ज है। बृज मोहन ने हास्य गीत सुनाए। सुनीता सांगवान, राजपाल सिंह तथा डाॅ. पवन जो नारनौल में एमडी हैं ने विद्यार्थियों के जीवन में सफलता की अहमियत बताई। विजय कुमार पूर्व छात्र जो वर्तमान में भौतिक शास्त्र के प्रो. हैं ने सफलता के पांच गुरु बताए। नवोदय के शिक्षक रहे तथा राज्य शिक्षक पुरस्कार धारक डाॅ. एचएस यादव ने भी अपने विचार रखे।

डाॅ. सुनीता सांगवान प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि कम समय में यह कार्यक्रम आयोजित करवाया गया है। किंतु उपस्थिति संतोषजनक रही है। इस मौके पर उप-प्राचार्य धर्मेंद्र , विजय मोहन, विक्रम सिंह, पूजा, सुदेश, अभय सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed