फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girls took out awareness rally to prevent cyber crime

साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 01 Oct 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girls took out awareness rally to prevent cyber crime
साइबर क्राइम जागरूकता रैली निकालती महिला महाविद्यालय की छात्राएं। - फोटो : Narnol
नारनौल। पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता माह चला रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने अभियान की शुरुआत साइबर क्राइम थाने से की है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर क्राइम से पीड़ित व्यक्ति की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

साइबर थाने में एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए। थाना के प्रवेश द्वार सहित सार्वजनिक स्थानों पर हेल्प लाइन नंबर व हेल्प लाइन पोर्टल अंकित पंफलेट लगवाएं। कहा कि पुलिस प्रतिदिन साइबर राहगीरी, दौड़, वाक और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत केवाईसी अपडेट करने, ऑन लाइन प्रोडक्ट्स बेचने, खरीदनेे, डेबिट कार्ड की क्लोनिंग या फिर सोशल मीडिया के जरिये हो रही ठगी से बचाव के लिए टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं साइबर पुलिस थाना नारनौल की टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। छात्राओं के साथ मिलकर पैदल रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि साइबर ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस जैसे-जैसे हाईटेक तरीके अपनाते जा रही है। उसी तरह साइबर अपराधी भी हाईटेक बनते जा रहे हैं। आज के जमाने में सोशल मीडिया के बारे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जानकारी रखते हैं। सोशल मीडिया का ईजाद एक दूसरे से इंटरेक्शन, नए दोस्त बनाना, अपने टैलेंट को घर में बैठकर पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए किया गया था। लेकिन अब सोशल मीडिया का उपयोग साइबर ठगी, साइबर स्टॉकिंग, ब्लैक मेलिंग जैसे मामले अधिक हो रहे हैं। आज के समय में सोशल मीडिया एक हथियार के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसआई इंद्रजीत ने सोशल मीडिया के जरिए हो रहे क्राइम से बचने के कई तरीके भी बताए। इस अवसर पर थाना साइबर क्राइम नारनौल के एसएचओ मुनीश कुमार, एएसआई इंद्रजीत सिंह, एएसआई जितेंद्र, एचसी रणवीर, महिला सिपाही रिचा, पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार, डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर यशपाल, एनएसएस इंचार्ज डॉ ममता सिद्धार्थ, डॉक्टर ममता शर्मा, डॉक्टर गीता यादव आदि स्टाफ सदस्यों सहित छात्राएं उपस्थित रही। साइबर साइबर पुलिस थाना की टीम ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नारनौल में साइबर जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed