फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girls should be given equal status to boys

Mahendragarh-Narnaul News: लड़कियों को लड़कों के बराबर दर्जा देना चाहिए

Fri, 06 Dec 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girls should be given equal status to boys
मंडी अटेली। मेरी लाडो मेरी शान अभियान के तहत गांव सलीमपुर में सरपंच आरती यादव और आंगनबाड़ी वर्कर मनीषा कि देखरेख में कुआं पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कन्या के दादा हरिराम यादव व पिता नितेश ने बताया कि लोगों को लड़कियों को लड़कों के बराबर दर्जा देना चाहिए। बेटी के होने पर भी कुआं पूजन करने की परंपरा इस देश में कायम होनी चाहिए। काफी परिवार ऐसे हैं, जो बेटे के जन्म के बाद कुआं पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज बेटों से किसी भी तरह से कम नहीं हैं।

इस मौके पर सलीमपुर की सरपंच आरती यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार जन्म से लेकर शिक्षा व शादी तक लड़कियों की जिम्मेदारी उठा रही है। आंगनबाड़ी वर्कर मनीषा ने कन्या नैन्सी की माता मंजू देवी को सम्मानित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लड़का लड़की में भेद समझना पुरानी सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed